देश की रक्षा करने के लिए हम में से बहुत से लोग इंडियन आर्मी, नेवी या फिर एयर फोर्स में करियर बनाने के लिए आवेदन करते हैं। इंडियन नेवी में कैसे भर्ती होना है इसके लिए क्या योग्यता होती है और इसका सिलेबस आदि क्या होता है; इसकी जानकारी बहुत से लोगों को नहीं होती है। इसलिए आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

नौसेना (Navy) भारतीय सेना का वो महत्वपूर्ण अंग है जो देश को जल मार्ग और समुद्र से होने वाले आक्रमणों से बचाती है। इंडियन नेवी में आप रिटर्न एग्जाम के साथ फिजिकल और मेन्टल टेस्ट व इंटरव्यू के साथ भर्ती हो सकते हैं। UPSC के द्वारा आयोजित एक लिखित परीक्षा NDA/NA कैडेट और CDSE (ग्रेजुएट) के माध्यम से आप नौसेना में भर्ती हो सकती है।इसके बाद आपको इंटरव्यू क्लियर करना होगा जो सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) द्वारा लिया जाता है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इंडियन नेवी भर्ती 2019 के एग्जाम में यदि आप भाग लेना चाहते हैं तो आपका 12वीं पास होना जरूरी है। अंग्रेजी में आपके मार्क्स 50% और भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान में 70-70% होना जरूरी है।

एज लिमिट

इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म 2019 के लिए वो ही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिनका जन्म 2 जुलाई 1999 और 1 जनवरी 2002 के बीच हुआ हो।

फिजिकल एलिजिब्लिटी

Height: पुरुषों की हाइट157 सेंटीमीटर और महिलाओ की हाइट 152 सेंटीमीटर

Eyesight: 6/6

Chest: छाती का विस्तार न्यूनतम 5 सेंटीमीटर होना चाहिए (जैसे यदि आपकी छाती की चौड़ाई 75 सेंटीमीटर है तो 80 सेंटीमीटर न्यूनतम होना चाहिए.

इन सब योग्यताओं का भी ध्यान रखना है जरूरी

  • कैंडिडेट को भारत का नागरिक होना जरूरी है।
  • हड्डियों से संबंधित कोई रोग नहीं होना चाहिए।

जानें पैटर्न-

लिखित परीक्षा में मैथ्स, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, विज्ञान और रीजनिंग के सवाल पूछे जाते है और इन्हे 1 घंटे में सॉल्व करना होता है। इसके अलावा परीक्षा में प्रत्येक गलत जवाब देने पर .25 की नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है। कैसे ज्वाइन करें इंडियन नेवी, जानें पूरा प्रोसेस, ये है सिलेबस

Related News