ये पूरी दुनिया अनोखे अजूबों और कई तरह के कारनामों से भरी हुई है। इसी तरह भारत देश के नाम भी कई तरह के खास और अनोखे रिकॉर्ड हैं जो कि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आइये जानते हैं इन अनोखे रिकॉर्ड के बारे में।

1. दुनिया का सबसे महंगा सूट

2015 में नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अपनी बैठक में यह सूट पहना था। यह सूट नीलामी के दौरान रु 4.31 करोड़ में बिका। सूट को खरीदने वाले गुजरात के हीरा व्यापारी लालजी भाई तुलसीबाई पटेल खरीदा। इस सूट को बनाने में 11 लाख की लागत आई और नीलामी के दौरान यह सूट 4.31 करोड़ में बिका।

2. सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड

गुजरात के जामनगर में रहने वाले दगदू सेठ ने 2012 में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई, जिसका वजन 145 किलोग्राम है।

3. नाक से टाइपिंग

हैदराबाद के खुर्शीद हुसैन ने दुनिया में सबसे तेजी से अपनी नाक से टाइपिंग करने का रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि खुर्शीद ने 47 सेकंड में 103 अक्षर टाइप किए और यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसलिए हम कह सकते हैं कि भारत देश में अनोखे टेलेंट की भी कोई कमी नहीं है।

4. दुनिया की सबसे छोटी महिला


ज्योति अमेज जो भारत की सबसे छोटी महिला है और के नाम दुनिया की सबसे छोटी महिला का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनकी हाइट केवल 61.9 5 सेंटीमीटर या लगभग 2 फीट है।

5. दुनिया में सबसे ऊंची पगड़ी

पंजाब स्थित अवतार सिंह मौनी की पगड़ी पूरी दुनिया की सबसे भारी और ऊँची पगड़ियों में है। इसके लिए उन्हें गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी मिला है। बता दें कि इस पगड़ी की लंबाई लगभग 645 मीटर है और वजन 45 किलो है।

6. सबसे लंबा एकल नृत्य मैराथन

नर्तक हेमलता ने केरल संगीत अकादमी में 123 घंटे और 15 मिनट लगातार नृत्य किया था, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

7. सबसे अधिक भीड़ योग करने के लिए इक्क्ठा हुई

21 जून, 2015 को, प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में, लगभग 35,985 लोगों ने राजपथ (दिल्ली) पर योग दिवस के अवसर पर भाग लिया। इसमें लगभग 84 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहली बार एक साथ इतने अधिक लोगों ने एक साथ योग किया था और इस घटना को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

Related News