अगर आपसे कोई पूछे कि दुनिया का सबसे पुराना रंग कौनसा है तो आपका जवाब होगा काला या सफेद। यदि आप ऐसा सोचते हैं तो बता दें कि आप एकदम गलत है। दुनिया के सबसे पुराने रंग को लेकर अलग अलग वैज्ञानिकों की अलग अलग राय रही है और यह एक बहस का मुद्दा भी रहा है।

लेकिन हाल ही में कुछ समय पहले वैज्ञानिकों ने भूगर्भीय रेकॉर्ड में ज्ञात दुनिया के सबसे पुराने रंगों की खोज की है। यह रंग कोई और नहीं बल्कि चटख गुलाबी रंग है। करीब 1.1 अरब साल पुराना यह रंग अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में काफी गहराई में मिले चट्टानों से निकाला गया है।

इस रंग की बात करें तो यह रंगवर्ण क्लोरोफिल के मॉलेक्यूलर जीवाश्म हैं। इस रंग का निर्माण प्राचीन जीवों ने किया जो प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया का इस्तेमाल करते थे।

गुलाबी पिगमेंट की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है की यह बहुत पुराने हैं, शुरू से ही इनका रंग गुलाबी है। इसलिए वैज्ञानिको का मानना है कि दुनिया का सबसे पुराना रंग गुलाबी है। इस से पहले जिन रंगों को सबसे प्राचीन रंग के रूप में माना गया यह उनसे आधे अरब साल पुराना है।

Related News