APSC: 22 मार्च से शुरू होने जा रही है इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
इंटरनेट डेस्क। अगर आप असम लोक सेवा आयोग भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आयोग की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के 244 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2023 से शुरू होने जा रही है। जबकि 21 अप्रैल 2023 आवेदन करने की अन्तिम तारीख होगी।
ये है भर्ती का विवरण:
पदों का नाम: असिस्टेंट इंजीनियर
पद: 244
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष के बीच।
आवेदन करने की लास्ट डेट: 21 अप्रैल 2023
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक। जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
ऐसे करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त करें।