केरियर डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में कई देशों में बेहतरीन और विशालकाय स्कूल बने हुए हैं, जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे ठंडे स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां माइनस 51 डिग्री टेंपरेचर रहने पर भी बच्चे पढ़ाई करने के लिए स्कूल जाते हैं। दोस्तों जानकारी के लिए आपको बता दें कि दुनिया का सबसे ठंडा स्कूल साइबेरिया के ओएमयाकोन नाम के शहर में बना है, जो एक सरकारी स्कूल है। दोस्तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ओएमयाकोन में बना यह सरकारी स्कूल करीब 83 साल पुराना है। हम आपको बता दें कि यह स्कूल तभी बंद होता है, जब यहां तापमान -52 डिग्री या उससे कम हो जाता है। हम आपको बता दें कि इस स्कूल को साल 1932 में स्टालिन के राज में बनवाया गया था, जहां पर खारा तुमूल और बेरेग युर्डे गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं।

Related News