Aadhar Card Update- आधार कार्ड के साथ भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकती हैं जेल

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, आधार कार्ड की जरूरत बैंक अकाउंट खोलने, मोबाइल सिम कार्ड लेने, सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने , या स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कई जाती हैं, इसकी अहमियत को देखते हुए, हर भारतीय के लिए आधार कार्ड होना बहुत ज़रूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे जुड़े कुछ नियम हैं, जिनको तौड़ने से जेल भी हो सकती है, आइए जानते है इन नियमों के बारें में 

1. गलत जानकारी देना अपराध है

आधार कार्ड के लिए अप्लाई करते समय, गलत या झूठी जानकारी देना एक गंभीर अपराध है। ऐसा करने पर 3 साल तक की जेल या ₹10,000 का जुर्माना हो सकता है। 

2. किसी और के आधार में बदलाव करना गैर-कानूनी है

किसी और की सहमति के बिना उसके आधार की जानकारी में छेड़छाड़ करना या बदलना एक दंडनीय अपराध है। इसके नतीजे गलत जानकारी देने जैसे ही हैं: 3 साल तक की जेल या ₹10,000 का जुर्माना। 

3. आधार डेटा का बिना इजाज़त इकट्ठा करना या लीक करना

UIDAI की मंज़ूरी के बिना आधार से जुड़ी एजेंसी खोलना या लोगों की प्राइवेट जानकारी इकट्ठा करना सख्त मना है। इस कानून का उल्लंघन करने पर 3 साल तक की जेल और ₹10,000 का जुर्माना हो सकता है। 

4. आधार सेंटर्स पर डेटा चोरी करने पर सबसे कड़ी सज़ा मिलती है

आधार सेंटर को हैक करना या आधार डेटा चुराने की कोशिश करना एक गंभीर अपराध माना जाता है। ऐसे अपराधों के लिए सज़ा बहुत कड़ी है: 10 साल तक की जेल और ₹10,000 से ₹10 लाख तक का जुर्माना।