Admit Card 2025- RPSC ने RAS प्रिलिम्स परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए, इस दिन से हैं एग्जाम
- bySagar
- 23 Jan, 2025
By Jitendra Jangid- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2 फरवरी 2025 को होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा / RPSC RAS) 2024 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र होने वाले हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वो अधिकारीक वेबसाइट से एडमिट कार्ड प्राप्त कर पाएंगे, ये एडमिट कार्ड RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जहाँ आप लॉग इन करके उन्हें चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा सिटी स्लिप:
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, RPSC परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगा। यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करेगी, जिससे उन्हें अपनी यात्रा की योजना बनाने और परीक्षा के दिन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।

एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के चरण:
- RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर, 'एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड या परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगा। फिर आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी आरएएस भर्ती विवरण:
इस भर्ती में कुल 733 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें से 346 पद राजस्थान राज्य सेवा परीक्षा के लिए हैं, जबकि 387 पद राजस्थान अधीनस्थ सेवा के लिए हैं। भर्ती प्रक्रिया के बारे में किसी भी अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक आरपीएससी वेबसाइट पर नज़र रख सकते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran.com].






