Exam Schedule- CBSE ने CTET का पूरा शेड्यूल जारी किया, कुछ ऐसा हैं टाइम टेबल

दोस्तो क्या आप उन युवाओं में से एक हैं जो इस साल CTET (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) में हिस्सा लेने वाले हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आधिकारिक तौर पर CTET (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) फरवरी 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल, बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों और पैटर्न दोनों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आइए देखते हैं पूरा शेड्यूल- 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CTET का 21वां एडिशन 7 और 8 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा। पहले, परीक्षा केवल 8 फरवरी को होनी थी। CBSE ने कहा है कि परीक्षा को दो दिनों में कराने से परीक्षा केंद्रों पर बेहतर मैनेजमेंट होगा और उम्मीदवारों को बेहतर अनुभव मिलेगा, जिससे असुविधा और भीड़ कम होगी।

परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें हर शिफ्ट में पेपर-1 और पेपर-2 होंगे। CTET पूरे देश के 140 शहरों में होगा, और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स को ध्यान से देखें।

पूरा परीक्षा टाइमटेबल

तारीख  पेपर    समय   अवधि

7 फरवरी, 2026    पेपर II    सुबह 9:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे      2 घंटे 30 मिनट

7 फरवरी, 2026    पेपर I     दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे 2 घंटे 30 मिनट

8 फरवरी, 2026    पेपर II    सुबह 9:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे      2 घंटे 30 मिनट

8 फरवरी, 2026    पेपर I     दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे 2 घंटे 30 मिनट

रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र के दिशानिर्देश

CBSE ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।