General Knowledge- किसने बनवाया था आगरा का किला, आइए जानें

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत अपनी एतिहासिकता, समृद्ध इतिहास, शानदार वास्तुकला और भव्य स्मारकों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, जैसे आगरा में ताजमहल को तो दुनिया भर में शोहरत मिली हुई है, लेकिन पास ही एक और ऐतिहासिक मास्टरपीस है जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है - शानदार आगरा किला, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, कि इसको किसने बनवाया हैं , आइए जानें- 

आगरा किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने करवाया था, जो भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली शासकों में से एक थे। इस विशाल किले का निर्माण 1565 ईस्वी में शुरू हुआ था, जिसका मकसद मुगल साम्राज्य के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित मिलिट्री बेस बनाना था। समय के साथ, बाद के मुगल बादशाहों ने इसकी खूबसूरती को और बढ़ाया। जहांगीर और शाहजहां ने कई शानदार महल, हॉल और इमारतें बनवाईं, जिससे यह किला रक्षा और शाही शान का संगम बन गया।

यमुना नदी के किनारे खूबसूरती से बसा यह किला मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से बना है, जो इसे एक दमदार और प्रभावशाली लुक देता है। इसकी वास्तुकला की बारीकियां, आंगन और महल मुगल कारीगरी की उत्कृष्टता को दिखाते हैं।