Gold Silver Price Today : सोमवार 8 जून को भी सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने से पहले जान लें भाव

pc: Goodreturns

पिछले शनिवार को सोने और चांदी के बाज़ार में बड़ी गिरावट के बाद, आज 8 जून को सोने की कीमतों में कुछ स्थिरता दिख रही है। हालांकि हफ़्ते की शुरुआत में सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन निवेशकों और उपभोक्ताओं का ध्यान अभी भी इस कीमती धातु पर टिका हुआ है।

पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 4,690 रुपये गिर चूका है। जबकि 22 कैरेट सोना 4,300 रुपये सस्ता हो गया है।  इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत $4,470.79 प्रति औंस है।

दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,55,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,140 रुपये में मिल रहा है। मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,990 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,720 रुपये है।

pc: Mint

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 1,54,900 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।  

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहरआज का 22 कैरेट सोने का रेट (₹)आज का 24 कैरेट सोने का रेट (₹)
दिल्ली140140155900
मुंबई139990152720
अहमदाबाद140040155800
चेन्नई141990154900
कोलकाता139990152720
हैदराबाद139990152720
जयपुर140140155900
भोपाळ140040155800
लखनऊ140140155900
चंदीगड140140155900

चांदी की कीमत

8 जून की सुबह चांदी का भाव 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम था। पिछले हफ्ते चांदी का भाव 15,000 रुपये कम हुआ है। वहीं चांदी का इंटरनेशनल स्पॉट भाव $72.79 प्रति औंस है।