Railway Rules- ट्रेन में फ्री सफर कर सकते हैं 4 साल तक के बच्चे, जानिए इसका नियम
- byJitendra
- 17 Jun, 2026
दोस्तो भारतीय रेलवे विभाग दुनिया के सबसे बड़े विभाग में से एक हैं, जिससे प्रतिदिन करोड़ो लोग यात्रा करते हैं, जो किफायती होता हैं और सुरक्षित होता हैं, लेकिन कई परिवारों में के साथ एक मुसिबत सामने आती है, खासकर जब वो अपने माता पिता के साथ सफर करते हैं, उन्हें उलझन रहती हैं कि क्या उन्हें छोटे बच्चों के लिए ट्रेन का टिकट खरीदना चाहिए या नहीं। अगर आप अपने बच्चे के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए भारतीय रेलवे के टिकट से जुड़े नियमों को समझना ज़रूरी है, आइए जानते हैं इनके बारे में-

क्या 4 साल के बच्चे के लिए टिकट ज़रूरी है?
अगर आपका बच्चा 5 साल से कम उम्र का है, तो ट्रेन का टिकट खरीदना ज़रूरी नहीं है। माता-पिता 5 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ बिना अलग टिकट खरीदे यात्रा कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें अलग सीट या बर्थ की ज़रूरत न हो।
पूरा किराया कब देना होगा?
अगर आप चाहते हैं कि 5 साल से कम उम्र के बच्चे को अलग सीट या बर्थ मिले, तो आपको उस क्लास के लिए लागू पूरा किराया देकर टिकट खरीदना होगा।
5 से 12 साल के बच्चों के लिए नियम
भारतीय रेलवे 5 से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए दो विकल्प देता है:
NOSB (बिना सीट/बर्थ) विकल्प: अगर बच्चे को अलग सीट या बर्थ की ज़रूरत नहीं है, तो यात्री टिकट बुक करते समय NOSB विकल्प चुन सकते हैं।
इस विकल्प के तहत, बच्चे के लिए केवल आधा किराया लिया जाता है।

अलग सीट? पूरा किराया लगेगा
अगर माता-पिता 5 से 12 साल के बच्चों के लिए अलग सीट या बर्थ रिज़र्व करना चाहते हैं, तो उन्हें रिज़र्वेशन पक्का करने के लिए पूरा किराया (वयस्क के बराबर) देना होगा।
उम्र का सही सबूत साथ रखें
आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
यात्रा के दौरान वेरिफिकेशन के लिए इन दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ सकती है।





