Result 2025- BSEB 12वीं बोर्ड का परिणाम इस दिन होगा जारी, छात्र ऐसे करें चेक

By Jitendra Jangid- बिहार के जिन युवाओं 12वं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था और अब अपने परिणाम का इतंजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी हैं, अगर हम रिपोर्ट्स की माने तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) मार्च के अंत तक इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने जा रही है। जबकि मैट्रिक (10वीं) के नतीजे अप्रैल में आने की उम्मीद है। 12वीं के परीक्षा परिणामों के साथ ही बिहार बोर्ड इस साल के टॉपर्स की सूची भी घोषित करेगा।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 के बीच प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चली, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। 

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड, रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • अपना रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब आप अपने अंक देख सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

रिजल्ट घोषणा के बारे में मुख्य विवरण

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा, जहां कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, जिलेवार टॉपर्स और अन्य संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। तीनों स्ट्रीम - साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स - के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]