Result 2025- CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

By Jitendra Jangid- देश के लाखों युवाओं का इंतजार हुआ खत्म, जी हॉ हम बात कर रहे हैं CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले युवाओं की, जो अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे, तो आपको जानकर खुशी होगी कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले साल के 87.98% से थोड़ा बेहतर है। आइए जानते हैं परीक्षा की पूरी डिटेल्स- 

कुल पंजीकृत छात्र: 17,04,367

उपस्थित छात्र: 16,92,794

पास हुए छात्र: 14,96,307

कुल पास प्रतिशत: 88.39%

लड़कियों का पास प्रतिशत: 91.64%

लड़कों का पास प्रतिशत: 85.70%

लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया: 91.64% पास प्रतिशत के साथ, लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है, जिनका पास प्रतिशत 85.70% है।

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र: विजयवाड़ा ने 99.60% पास दर के साथ क्षेत्रों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, इसके बाद त्रिवेंद्रम 99.32% के साथ दूसरे स्थान पर है।

CBSE कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 कैसे देखें:

छात्र किसी भी आधिकारिक CBSE वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:

cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, या results.cbse.nic.in पर जाएँ

CBSE 12वीं परिणाम 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

अपनी मार्कशीट देखने के लिए फ़ॉर्म सबमिट करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और सहेजें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]