Result 2025- CGBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया, ऐसे करें चेक
- byJitendra
- 08 May, 2025
By Jitendra Jangid-खुशखबरी-खशखबरी छत्तीसगढ़ के जिन युवाओं ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया हैं, उनका परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आधिकारिक तौर पर 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम अधिकारिक साइट पर देख सकते हैं, आइए जानते हैं इसका आसान तरीका-

10वीं कक्षा का परिणाम: 76.53% छात्र पास हुए।
12वीं कक्षा का परिणाम: 81.87% छात्र पास हुए।
लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा: 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने पास प्रतिशत के मामले में लड़कों को पछाड़ दिया। 10वीं की परीक्षा में 80.70% लड़कियां पास हुईं, जबकि 71.39% लड़के पास हुए। इसी तरह, 12वीं की परीक्षा में 84.67% लड़कियां पास हुईं, जबकि 78.07% लड़के पास हुए।

इन चरणों का पालन करें:
आधिकारिक वेबसाइट: cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएँ।
10वीं परिणाम 2025 या 12वीं परिणाम 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
अपना परिणाम देखने के लिए फॉर्म जमा करें।
अपना परिणाम देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।






