Result 2025- India Post ने GDS परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, जानिए चेक करना का आसान प्रोसेस

By Jitendra Jangid- खुशखबरी- खुशखबरी भारतीय डाक विभागन ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान भारत के विभिन्न राज्यों में रिक्तियों को भरना है, जिन युवाओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं और परीक्षा में हिस्सा लिया हैं, वो अपना परिणाम इंडिया पोस्ट की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए न्यूनतम आवश्यक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण है, साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: भर्ती शैक्षणिक योग्यता से प्राप्त मेरिट के आधार पर होती है। मेरिट सूची जारी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

आवेदन की अवधि: आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 को शुरू हुई और 3 मार्च 2025 को समाप्त हुई। जिन उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में सुधार करने की आवश्यकता थी, उनके लिए 6 से 8 मार्च तक सुधार विंडो प्रदान की गई थी।

इंडिया पोस्ट GDS 2025 मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें:

  • इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: indiapostgdsonline.gov.in
  • होमपेज पर उपलब्ध GDS 2025 मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन से अपना संबंधित राज्य चुनें।
  • अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके मेरिट लिस्ट देखें।
  • भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
  • अपडेट रहें और अपना परिणाम अवश्य देखें!

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]