career
Result 2025- SSC ने CGL परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया, इस आसान प्रोसेस से करें चेक
- byJitendra
- 14 Mar, 2025
By Jitendra Jangid- होली के पावन पर्व पर सुबह सुबह ही CGL 2024 परीक्षा में हिस्सा लेने वालों के लिए खुशखबरी आ गई हैं। क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक तौर पर SSC CGL 2024 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यदि आप SSC CGL 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, तो अब आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस-

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण तिथियाँ:
टियर 1 परीक्षा परिणाम: 5 दिसंबर, 2024 को घोषित किया जाएगा।
टियर 2 परीक्षा तिथियाँ: 18, 19, 20 और 31 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएँगी।

SSC CGL 2024 अंतिम परिणाम कैसे देखें:
- आधिकारिक SSC वेबसाइट: ssc.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर, "परिणाम" टैब पर क्लिक करें।
- SSC CGL 2024 फाइनल रिजल्ट लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
- यह देखने के लिए कि आपका चयन हुआ है या नहीं, अपना रोल नंबर सर्च करें।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]






