Result 2026- UPMSP इस दिन जारी कर सकता हैं 10वीं-12वीं का परिणाम, टॉपर्स को मिलेगा ये इनाम
- byJitendra
- 11 Apr, 2026
यह खबर उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए हैं जिन्होनें कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया था और अपने परिणाम का इतंजार कर रहे है, ऐसे में उत्साह और उत्सुकता अपने चरम पर है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेटेड रहें और जैसे ही नतीजे घोषित हों, उन्हें देखने के लिए अपने रोल नंबर तैयार रखें। क्योंकि अब किसी भी समय परिणाम जारी हो सकते हैं, आइए जानते हैं कब होगें परिणाम जारी-

UP बोर्ड के नतीजे कैसे देखें
UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
“Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और ज़रूरी जानकारी डालें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका नतीजा स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
जाँचने के लिए ज़रूरी जानकारी
नाम और रोल नंबर
विषय-वार अंक
कुल अंक और प्रतिशत
पास/फेल की स्थिति

टॉपर्स के लिए पुरस्कार
UP बोर्ड अक्सर मेधावी छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत करता है। टॉपर्स को ये पुरस्कार मिल सकते हैं:
नकद पुरस्कार
लैपटॉप या टैबलेट
उत्कृष्टता प्रमाण पत्र
राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक सम्मान






