ये बात हम सभी जानते हैं कि भारतीयों को जिस हद तक अंग्रेजी भाषा ने प्रभावित किया है उतना किसी अन्य देश को प्रभावित नहीं किया है। आज के समय में सभी अंग्रेजी बोलना चाहते हैं। अंग्रेजी बोलने वालों को काफी होशियार समझा जाता है। लेकिन कई बार हम में से कई लोग अंग्रेजी बोलते समय कई तरह की गलतियां करते हैं। आज हम आपको उन्ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर हम करते हैं।

1. भारतीय अक्सर पूछते हैं- 'What is your 'good' name?' लेकिन वाकई में यह एक अंग्रेजी सेंटेंस नहीं है। बल्कि इसकी शुरुआत हिंदी के वाक्य "आपका शुभ नाम क्या है", से हुई है।

क्या होता है बीएड कोर्स, जानिए टीचर बनने का पूरा प्रोसेस

2. बहुत से लोग 'this morning' और 'last night' की जगह 'today morning' (आज सुबह) और 'yesterday night' (कल रात) का प्रयोग करते हैं। बता दें कि यह पूरी तरह से गलत है।

3. जब हम किसी और को सम्बोधित करते हैं तो हम 'You People' कहते हैं। लेकिन वास्तव में यह सही शब्द नहीं है और ना ही इस शब्द का कोई मतलब है। लेकिन अब हम इस शब्द के आदि हो चुके हैं।

ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत यूनिवर्सिटीज, जहाँ एक दिन की भी छुट्टी नहीं करना चाहते स्टूडेंट

4. महिलाएं रात को सोते समय 'नाईटी' पहनती हैं लेकिन बता दें कि नाईटी जैसा कोई शब्द नहीं है बल्कि 'नाइट-गाउन' को अपनी सुविधानुसार नाईटी कर दिया है।

5. 'ये मेरा दिमाग खा रहा है'- ये हम हिंदी में कहते हैं लेकिन इसका कई लोग अंग्रेजी में ट्रांसलेश कर के कह देते हैं 'he's/she's eating my brains' तो आपको बता दें कि यह कोई सेंटेंस नहीं है बल्कि यह काफी फनी लगता है।

6. 'Foreign-return' का प्रयोग अक्सर विदेश से पढ़ कर आए या काम कर के आए व्यक्ति के लिए किया जाता है। लेकिन अंग्रेजी में ऐसा कोई शब्द नहीं है यह भी अपने आप द्वारा बनाया गया ही एक शब्द है।

7. अंग्रेजी में अपना नाम बताते समय बहुत से लोग, 'Myself, Rahul कहते हैं, जो कि गलत अंग्रेजी है।

Related News