आज के समय में अंग्रेजी भाषा बेहद जरूरी है। अंगेजी पढ़ने के साथ लिखना और बोलना भी सभी को आना चाहिए। ये एक ऐसी भाषा है जो आपकी काबिलियत पर सवाल खड़े कर सकती है इसलिए आपको अंग्रेजी सीखना जरूरी है और आपको ये नहीं सोचना चाहिए कि अंग्रेजी कठिन है। आप प्रयास कर के कुछ ही समय में अंग्रेजी में माहिर हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं।

अंग्रेजी के इन 7 मुहावरों को समझने में अक्सर लोग होते हैं कंफ्यूज, आप जान लें

अंग्रेजी पढ़ें:- अगर आप अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अंग्रेजी पढ़ने का अभ्यास करना चाहिए। क्योकिं बहुत से वर्ड्स अंग्रेजी में ऐसे होते हैं जिनकी प्रनन्सिएशन अलग होती है।

अंग्रेजी न्यूज़ और सॉन्ग सुनें और बात करें:- आपको अंग्रेजी न्यूज़ देखनी चाहिए और सॉन्ग सुनने चाहिए और यदि आपको सॉन्ग में कोई वर्ड समझ ना आए तो इसे गूगल कर के देखें इस से आपको अंग्रेजी को और अच्छे से समझने में मदद मिलेगी।

CBSE परीक्षा 2020: 10वीं कक्षा में टॉप करने के लिए परीक्षा से 1 महीना पहले ऐसे करें तैयारी

अपने फ्रेंड्स के साथ करें अंग्रेजी में बात:- सिर्फ पढ़ने से आपको अंग्रेजी नहीं आ जाएगी। इसलिए इसे सीखने के लिए आपको अंग्रेजी बोलना भी जरूरी है। आप अपने घर या अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी में बात करें।

ग्रामर पर दें ध्यान:- अंग्रेजी बोलने में ग्रामर सबसे अहम भूमिका निभाती है। इसलिए आपकी ग्रामर स्ट्रांग होना जरुरी है। ग्रामर स्ट्रांग करने के लिए रोजाना इसका अभ्यास करें।

Related News