Entertainment News- Alpha और वेलकम 3 जैसी बड़ी बजट फिल्मों के बीच इस पंजाबी फिल्म का जलवा, जानिए इसके बारे में

दोस्तो बॉक्स ऑफिस पर हर शुक्रवार को कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्में शामिल है, जिनके बीच कड़ा मुकाबला देखा जा सकता हैं, इसी बीच एक पंजाबी फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। Carry On Jatta 4 ने रिलीज के महज एक सप्ताह में ही ऐसा प्रदर्शन किया है कि इसे साल की सबसे सफल पंजाबी फिल्मों में गिना जाने लगा है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

7वें दिन भी बरकरार रही कमाई की रफ्तार

फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन भारत में करीब 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। खास बात यह है कि फिल्म लगातार औसतन 1 करोड़ रुपये से अधिक की दैनिक कमाई कर रही है, जो इसके मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स को दर्शाता है।

सिर्फ 5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

फिल्म का निर्माण करीब 5 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है और इसे केवल पंजाबी भाषा में रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है।

Gippy Grewal की लोकप्रियता का मिला फायदा

फिल्म की सफलता में अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की लोकप्रियता का बड़ा योगदान माना जा रहा है। भारत के अलावा विदेशों में भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है।

एक हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले सात दिनों में शानदार कमाई दर्ज की है।

भारत नेट कलेक्शन: 12.25 करोड़ रुपये 

भारत ग्रॉस कलेक्शन: 14.64 करोड़ रुपये 

ओवरसीज कलेक्शन: 12.50 करोड़ रुपये 

कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 27.14 करोड़ रुपये 

बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई

महज 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही सप्ताह में अपने बजट से 5 गुना से अधिक कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म ने ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है और पंजाबी सिनेमा के लिए एक बड़ी सफलता बनकर उभरी है।

क्या बदल पाएगी पंजाबी सिनेमा की तस्वीर?

लगातार शानदार प्रदर्शन और मजबूत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या Carry On Jatta 4 पंजाबी सिनेमा के लिए नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। बड़े बजट की फिल्मों के बीच केवल पंजाबी भाषा में रिलीज होकर इस तरह की कमाई करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।