Entertainment News-नेटफ्लिक्स परी रिलीज हुई वेब सीरीज और मूवीज ने काटा गदर, क्या आपने देखी

दोस्तो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर कई वेब सीरीज और मूवीज रिलीज हुई, जो एक से बढ़कर एक हैं, बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर और साउथ इंडियन एक्शन थ्रिलर से लेकर कोरियन एंटरटेनर और हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा तक, इस हफ़्ते की टॉप 10 लिस्ट में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ है, आइए जानते इनके बारे में- 

1. ब्लास्ट – नंबर 1

साउथ इंडियन एक्शन-थ्रिलर 'ब्लास्ट' इस हफ़्ते नेटफ्लिक्स पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनकर उभरी है। इसकी दिलचस्प कहानी और दमदार एक्टिंग की वजह से फिल्म को IMDb पर 7.4 की रेटिंग मिली है।

2. वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल

अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा 'वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल' दूसरे स्थान पर है। लिया मैककेंड्रिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ज़ोई डॉयच और निक रॉबिन्सन हैं। 

3. भूत बंगला

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखे हुए है। नेटफ्लिक्स के ट्रेंडिंग टाइटल्स में तीसरे स्थान पर है।

4. धुरंधर (भाग 1)

रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 'धुरंधर (भाग 1)' चौथे स्थान पर है। फिल्म को OTT दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और इसकी IMDb रेटिंग भी शानदार 8.2 है।

5. राजा शिवाजी

रितेश देशमुख अभिनीत ऐतिहासिक ड्रामा 'राजा शिवाजी' लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन खुद रितेश ने किया है और इसमें जेनेलिया देशमुख और अभिषेक बच्चन भी हैं, साथ ही सलमान खान का एक खास कैमियो भी है।

6. मां-बहन

 

माधुरी दीक्षित अभिनीत डार्क कॉमेडी 'मां-बहन' ने छठा स्थान हासिल किया है। इस फ़िल्म में तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया क्रिएटर धारणा दुर्गा भी अहम भूमिकाओं में हैं।