Entertainment News- सनी दत्त, सजंय दत्त, जैकी श्राफ, मिथुन चक्रवती स्टारर फिल्म ‘बाप’ होगी रिलीज, आइए जानें

दोस्तो उन फिल्मी दिवानों के लिए खास खबर हैं, जो 80s के हीरो और और उनके एक्शन के दिवाने हैं, तो कल्पना कीजिए—सनी देओल का दमदार “ढाई किलो का हाथ”, संजय दत्त का खतरनाक स्वैग, मिथुन चक्रवर्ती की स्टाइल और जैकी श्रॉफ का बिंदास “भिड़ू” अंदाज़—ये चारों दिग्गज एक ही फ्रेम में नजर आएं तो थिएटर का माहौल कैसा होगा, तो ऐसा बहुत ही जल्द होने वाला हैं, क्योंकि फिल्म बनने जा रही हैं ‘बाप’ , जिसमें यह सब हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

अहमद खान का ड्रीम प्रोजेक्ट – Baap

अहमद खान अपनी अगली फिल्म Baap पर काम कर रहे हैं 

यह फिल्म खास तौर पर 80s के “OG एक्शन सुपरस्टार्स” को एक साथ लाने का सपना है 

इसमें सनी देओल, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ को एक ही स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी है 

अहमद खान के मुताबिक यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद निजी और ड्रीम प्रोजेक्ट जैसा है 

“असली मास्टर्स की जगह कोई नहीं ले सकता” – अहमद खान

अहमद खान ने कहा कि एक फिल्ममेकर की इच्छाएं कभी खत्म नहीं होतीं। उन्होंने कहा:

“नए चेहरे आते रहते हैं, लेकिन असली मास्टर्स और अनुभवी कलाकारों की जगह कोई नहीं ले सकता।”

80s की “Raw Action” की वापसी

फिल्म को 80 के दशक की क्लासिक एक्शन स्टाइल में बनाया जा रहा है 

उस दौर में VFX नहीं होता था, फिर भी फिल्में अपने डायलॉग्स और दमदार परफॉर्मेंस से हिट होती थीं 

Baap उसी पुराने “ग्रिट्टी और देसी एक्शन” को फिर से बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश है 

आज के सुपरहीरो और हाई-टेक VFX फिल्मों के बीच यह फिल्म एक अलग अनुभव देगी 

रिलीज और तैयारियां

फिल्म का प्रोडक्शन बड़े स्तर पर किया गया है 

डायरेक्टर: विवेक चौहान 

पोस्ट-प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है 

फिल्म की रिलीज अक्टूबर में तय मानी जा रही है, हालांकि सटीक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है 

दर्शकों के लिए बड़ा धमाका तय

जैसे ही ये चारों दिग्गज एक साथ स्क्रीन पर एंट्री करेंगे, थिएटर में सीटियां और तालियों का तूफान तय माना जा रहा है। यह फिल्म पुराने एक्शन सिनेमा के फैंस के लिए एक खास तोहफा साबित हो सकती है।