General Tips- स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए कितने दिन में बदल देनी चाहिए पानी की बॉटल, आइए जानें

दोस्तो स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हमें हाइड्रेट रहना जरूरी हैं, इसके लिए कई लोग अपने साथ पानी की बॉटल साथ ले कर चलते हैं, जो स्टील और तांबे की हो सकती हैं, क्योंकि ये टिकाऊ होती हैं और प्लास्टिक की बोतलों के मुकाबले ज़्यादा सेहतमंद मानी जाती हैं। इन बोतलों की भी एक तय उम्र होती है। अगर बिना ठीक से देखभाल किए इनका इस्तेमाल बहुत लंबे समय तक किया जाए, तो ये साफ़-सफ़ाई और सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। तो आइए जानते हैं पानी की बॉटल कितन दिन में बदल देनी चाहिए- 

स्टेनलेस स्टील की बोतलों की उम्र

स्टेनलेस स्टील की बोतलें अपनी मज़बूती और टिकाऊपन के लिए जानी जाती हैं। अगर बोतल में ज़ंग न लगे और उसकी अंदरूनी सतह खराब न हो, तो आमतौर पर इसका इस्तेमाल 2 से 3 साल या उससे भी ज़्यादा समय तक किया जा सकता है। 

तांबे की बोतलों की उम्र

स्टेनलेस स्टील की बोतलों के मुकाबले तांबे की बोतलों की ज़्यादा देखभाल करनी पड़ती है। हर 6 से 9 महीने में तांबे की बोतल बदल देने की सलाह देते हैं। अगर आप इसे ज़्यादा समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको यह पक्का करना होगा कि इसकी अंदरूनी सतह साफ़ रहे और उस पर कोई ज़ंग न लगे।

सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सही देखभाल करें

चाहे बोतल स्टेनलेस स्टील की हो या तांबे की, उसकी ठीक से सफ़ाई करना और नियमित रूप से उसकी जाँच करना बहुत ज़रूरी है।