Health Tips- मुंह में लौंग रखकर सोने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो एक भारतीय रसोई में कई प्रकार के मसाले पाएं जाते हैं जो हमारे खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, इसके अलावा वो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहते हैं, ऐसे में बात करे लौंग की तो यह एक जरूरी मसाला हैं, लौंग की तो अपने मेडिसिनल गुणों की वजह से एक खास जगह रखती है। आपने अक्सर सुना होगा कि मुंह में लौंग रखने से दांत दर्द में आराम मिलता है। 

लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण भरपूर होते हैं। रात में मुंह में रखने पर, यह सांस की बदबू पैदा करने वाले नुकसानदायक बैक्टीरिया को मारने में मदद करती है, जिससे सुबह आपका मुंह फ्रेश महसूस होता है। 

ओरल केयर के अलावा, लौंग डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है। सोने से पहले लौंग खाने या मुंह में रखने से एसिडिटी, ब्लोटिंग और इनडाइजेशन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके नैचुरल कंपाउंड डाइजेस्टिव एंजाइम को स्टिम्युलेट करते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

लौंग खांसी और गले की खराश से भी राहत दिला सकती है। इसके आराम देने वाले गुण गले की जलन को कम करने और हल्की खांसी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, खासकर मौसम बदलने पर।

अपनी रात की रूटीन में लौंग शामिल करने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि ज़्यादा खाने से जलन हो सकती है।