LPG Cylinder- LPG गैस सिलेंडर लिखें नंबरो का क्या होता हैं मतलब, आइए जानें
- byJitendra
- 23 Jun, 2026
दोस्तो आज देश में लगभग 90 प्रतिशत घरों में खाना बनाने के लिए LPG गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं, जो सुविधाजनक होता है, लेकिन क्या आपने कभी सिलेंडर पर लिखे अक्षरों और नंबरों पर ध्यान दिया है? ज़्यादातर लोग इन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं क्योंकि उन्हें इनकी अहमियत नहीं पता होती। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि ये कोड सीधे आपकी सुरक्षा से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं इनका मतलब-

इन कोड का क्या मतलब है?
• हर LPG सिलेंडर की मेटल स्ट्रिप पर आपको एक अक्षर और उसके बाद एक नंबर दिखेगा, जैसे C-21 या D-26।
• अक्षर उस तिमाही (तीन महीने की अवधि) को बताता है जिसमें सिलेंडर की सुरक्षा टेस्टिंग की समय-सीमा खत्म हो जाती है:
A = जनवरी से मार्च
B = अप्रैल से जून
C = जुलाई से सितंबर
D = अक्टूबर से दिसंबर
• अक्षर के बाद वाला नंबर साल को बताता है।

उदाहरण:
अगर किसी सिलेंडर पर C-21 लिखा है, तो इसका मतलब है कि उसकी सुरक्षा टेस्टिंग की समय-सीमा जुलाई से सितंबर 2021 के बीच तक थी।
यह क्यों ज़रूरी है?
टेस्टिंग की समय-सीमा खत्म होने के बाद भी सिलेंडर का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेने से पहले, हमेशा कोड चेक करें और पक्का करें कि टेस्टिंग की तारीख खत्म नहीं हुई है।





