Rajshree Yojana- राजस्थान सरकार बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजश्री योजना से कर रही हैं मदद, आइए जानें पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 23 Jun, 2026
दोस्तो भारतीय केंद्र सरकार और राज्य स्तरिय सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की मदद करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाती हैं, ऐसे में लड़कियों की शिक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए, सरकार ने 2016 में राजश्री योजना शुरू की, जिसके तहत ₹50,000 तक की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत, पात्र लड़कियों को उनके जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पूरी करने तक, जीवन के अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता मिलती है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

योजना के तहत किश्तों में मिलने वाले लाभ
जन्म के समय: ₹2,500
1 साल की उम्र में: ₹2,500
स्कूल में दाखिले पर: ₹4,000
छठी कक्षा में दाखिले पर: ₹5,000
दसवीं कक्षा में दाखिले पर: ₹11,000
12वीं कक्षा पास करने के बाद: ₹25,000
कुल आर्थिक सहायता: ₹50,000
योजना का उद्देश्य
लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना।
परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करना।
लैंगिक समानता और लड़कियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
जन्म से लेकर हायर सेकेंडरी शिक्षा तक लड़कियों की मदद करना।
आवेदन कैसे करें?

पात्र लाभार्थी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करके और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके सरकारी पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह योजना लड़कियों की शिक्षा के सफ़र में लगातार आर्थिक मदद देकर उनके बेहतर भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम है।





