Petrol Diesel Rate Today: आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल का भाव, आइए जानें
- byJitendra
- 06 Jul, 2026
दोस्तो क्या आप ऑफिस के लिए निकल रहे हैं और अपनी बाइक, कार या किसी अन्य गाड़ी में पेट्रोल या डीज़ल भरवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले पेट्रोल और डीजल के आपके शहर में क्या भाव हैं, सरकारी तेल कंपनियों ने 6 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीज़ल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। देश के ज़्यादातर हिस्सों में ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

चार बड़े मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें
दिल्ली: पेट्रोल – ₹102.12 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹111.21 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹113.51 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – ₹107.77 प्रति लीटर
इन शहरों में ग्राहक पिछले दिन की तरह ही पेट्रोल खरीद सकेंगे।
डीज़ल की ताज़ा कीमतें
बड़े शहरों में डीज़ल की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं।
दिल्ली: डीज़ल – ₹95.20 प्रति लीटर
मुंबई: डीज़ल – ₹97.83 प्रति लीटर
कोलकाता: डीज़ल – ₹99.82 प्रति लीटर
चेन्नई: डीज़ल – ₹99.55 प्रति लीटर
आज डीज़ल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

अन्य बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें
नोएडा: पेट्रोल – ₹102.12, डीज़ल – ₹97.56 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹101.51, डीज़ल – ₹89.47 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल – ₹101.89, डीज़ल – ₹95.36 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹113.37, डीज़ल – ₹99.36 प्रति लीटर
रांची: पेट्रोल – ₹105.26, डीज़ल – ₹100.49 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹114.57, डीज़ल – ₹99.64 प्रति लीटर
कच्चे तेल की कीमतों पर नज़र
पिछले कुछ हफ़्तों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी से उतार-चढ़ाव देखा गया है। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और ईरान से जुड़ी घटनाओं के कारण कीमतों में काफी उछाल आया था, लेकिन बाद में वे कम हो गईं। तेल मार्केटिंग कंपनियाँ ग्लोबल कच्चे तेल के ट्रेंड पर लगातार नज़र रखती हैं, क्योंकि घरेलू ईंधन की कीमतें तय करने में इनकी अहम भूमिका होती है।




