PMKSNY- PM किसान योजना कि 23वीं किस्त मिलने से पहले करें ये काम, नहीं तो अटक सकती है किस्त

दोस्तो भारतीय सरकार आर्थिक रूप से कमजोर भारतीयों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्देश्य इन लोगो कि मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं, ऐसी ही एक योजना हैं PM किसान सम्मान निधि योजना, जिसकी 23वीं किस्त मिलने की तैयारी हैं, अगर बिना किसी देरी के पाना चाहते हैं, तो कुछ ज़रूरी औपचारिकताएँ समय पर पूरी करना ज़रूरी है। आइए जानते हैं इन औपचारिकताओं के बारे में- 

1. e-KYC पूरा करें

सबसे ज़रूरी शर्त है अपनी e-KYC पूरी करना। इस वेरिफिकेशन के बिना, आप किस्त पाने के हकदार नहीं होंगे। आप इसे ऑनलाइन या अपने नज़दीकी CSC सेंटर जाकर पूरा कर सकते हैं।

2. ज़मीन का वेरिफिकेशन

सुनिश्चित करें कि आपकी ज़मीन के रिकॉर्ड ठीक से वेरिफ़ाई किए गए हैं। यह चरण इस योजना के तहत आपकी पात्रता की पुष्टि करता है, इसलिए पक्का करें कि आपके सभी विवरण सही और अपडेटेड हों।

3. आधार लिंक करना

अपने आधार नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक करें। DBT (डायरेक्ट बेनिफ़िट ट्रांसफ़र) के ज़रिए सीधे किस्त पाने के लिए यह ज़रूरी है।