Railway Rules- रेल में सफर करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, लग सकते हैं जुर्माना
- byJitendra
- 27 Jun, 2026
दोस्तो भारतीय रेलवे विभाग दुनिया का सबसे बड़े रेलवे विभाग में से एक हैं, जिससे प्रतिदिन करोड़ो लोग यात्रा करते हैं, जो किफायती और सुरक्षित होते हैं, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए, भारतीय रेलवे ने कई नियम बनाए हैं जिनका पालन हर यात्री को करना चाहिए। इन नियमों को तोड़ने पर भारी जुर्माना लग सकता है और कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

1. खतरनाक या प्रतिबंधित सामान ले जाना
ट्रेन में खतरनाक सामान, ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक या अन्य खतरनाक चीज़ें ले जाना एक गंभीर अपराध है। ऐसी चीज़ें ले जाते हुए पकड़े जाने पर यात्रियों पर ₹10,000 तक का जुर्माना लग सकता है।
2. महिलाओं के लिए आरक्षित जगहों में बिना अनुमति प्रवेश
बिना अनुमति के महिलाओं के लिए आरक्षित कोच या वेटिंग रूम में प्रवेश करना रेलवे नियमों के तहत दंडनीय है। नियम तोड़ने वालों पर ₹2,500 तक का जुर्माना लग सकता है।
3. बिना वैध टिकट के यात्रा करना
बिना वैध टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों को किराए के साथ-साथ अतिरिक्त जुर्माना भी देना पड़ता है। जुर्माना कितना होगा, यह तय की गई दूरी और लागू रेलवे नियमों पर निर्भर करता है।
4. इमरजेंसी चेन खींचने का गलत इस्तेमाल
इमरजेंसी चेन का इस्तेमाल केवल असली इमरजेंसी के दौरान ही किया जाना चाहिए। बिना ज़रूरत के चेन खींचने से ट्रेन के संचालन में बाधा आती है और इसके लिए सख्त जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
5. ट्रेन या रेलवे परिसर में धूम्रपान करना

ट्रेन के कोच, रेलवे स्टेशन या रेलवे परिसर में धूम्रपान करना मना है। नियम तोड़ने वालों पर ₹2,000 तक का जुर्माना लग सकता है।
6. रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना
रेलवे की संपत्ति (जैसे ट्रेन के कोच, सीटें, खिड़कियां या स्टेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर) को नुकसान पहुंचाने या तोड़फोड़ करने पर ₹2,000 तक का जुर्माना और अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
7. बिना अनुमति सामान बेचना या भीख मांगना
ट्रेन और रेलवे परिसर में बिना अनुमति सामान बेचना या भीख मांगना मना है। ऐसा करने वालों पर ₹2,000 तक का जुर्माना लग सकता है।






