Result Updates- PSEB इस दिन जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना परिणाम
- byJitendra
- 09 May, 2026
दोस्तो क्या आप पंजाब के उन युवाओं में से हैं जिन्होनें इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया हैं औऱ अपने परिणाम का इतंजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजों की तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगा परिणाम-

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार:
• PSEB 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026, 11 मई 2026 को घोषित किया जाएगा।
• PSEB 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026, 13 मई 2026 को घोषित किया जाएगा।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट: pseb.ac.in पर देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए ज़रूरी जानकारी
• रोल नंबर
• नाम
• रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
• ईमेल ID
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, रिजल्ट इन माध्यमों से भी उपलब्ध होंगे:
• DigiLocker
• SMS सेवा
रिजल्ट के साथ जारी होने वाली ज़रूरी जानकारी
• मेरिट/टॉपर्स की सूची
• कुल पास प्रतिशत
• लिंग के आधार पर प्रदर्शन
• ज़िलेवार टॉपर्स
• पूरा सांख्यिकीय डेटा

PSEB परीक्षा कार्यक्रम 2026
• 10वीं कक्षा की परीक्षाएं: 6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक
• 12वीं कक्षा की परीक्षाएं: 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक
PSEB रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें?
आधिकारिक वेबसाइट: pseb.ac.in पर जाएं
होमपेज पर “Results” (रिजल्ट) सेक्शन पर क्लिक करें
“PSEB 10th Result 2026” या “PSEB 12th Result 2026” चुनें
अपना रोल नंबर और ज़रूरी जानकारी डालें
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रख लें
digilocker.gov.in पर जाएँ या DigiLocker ऐप खोलें
आधार या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
“Punjab School Education Board” चुनें
रोल नंबर और ज़रूरी जानकारी डालें
अपनी डिजिटल मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें






