Old Phone Selling- क्या आप अपना पुराना फोन बेच रहे हैं, तो न करें ये गलतियां
- byJitendra
- 27 May, 2026
दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन केवल कॉल करने के लिए ही नहीं रह गए हैं, बल्कि इसमें हमारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, वीडियो आदि जरूरी चीजें रहती हैं, ऐसे में किसी भी चीज की एक एक्सपाइयरी डेट रहती हैं, ऐसे में अगर आप अपना पुराना मोबाइल फ़ोन बेचने का सोच रहे हैं, तो एक छोटी सी गलती बाद में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। आइए जानते हैं फोन बेचते समय किन बातों का रखें ध्यान-

• खरीदार की पूरी जानकारी हमेशा अपने पास रखें, जिसमें उनके आधार कार्ड या किसी भी वैध पहचान पत्र की कॉपी शामिल हो।
• एक लिखित एग्रीमेंट तैयार करें जिसमें बिक्री की तारीख और समय के साथ-साथ फ़ोन की डिटेल्स और खरीदार की जानकारी भी लिखी हो।
• ये सावधानियाँ इसलिए बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि अगर बाद में उस मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल किसी भी गैर-कानूनी काम में होता है, तो आपको बेवजह की परेशानियों या पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है।

• डिवाइस बेचने से पहले, अपनी सारी निजी जानकारी—जैसे कॉन्टैक्ट्स, फ़ोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, ईमेल और बैंकिंग डिटेल्स—हमेशा के लिए डिलीट कर दें।
• फ़ोन से अपना SIM कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालना न भूलें। कई लोग गलती से इन्हें फ़ोन में ही छोड़ देते हैं, जिससे डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
• डेटा हटाने के बाद, 'फ़ैक्टरी रीसेट' करना भी अच्छा रहता है, ताकि यह पक्का हो जाए कि डिवाइस में आपकी कोई भी निजी जानकारी बाकी न रह जाए।




