Vastu Tips- घर की इस दिशा में घड़ी लगाना होता है शुभ, जानिए इस दिशा के बारे में

दोस्तो हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महत्व हैं, जिसके प्राचीन विज्ञान का इस्तेमाल कर आप अपने जीवन से नकारात्मकात दूर कर सकते हैं और सकारात्मकता ला सकते हैं ऐसे में बात करें घड़ी की तो एक साधारण सी चीज़ भी आपके घर में ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। घड़ी सिर्फ़ समय बताने वाला एक यंत्र नहीं है—यह गति, प्रगति और जीवन की लय का प्रतीक है। तो आइए जानते हैं इसको घर की किस दिवार पर लगाना बेहतर हैं- 

वास्तु सिद्धांतों के अनुसार, घड़ी टांगने के लिए उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा धन और समृद्धि के देवता, भगवान कुबेर से जुड़ी है। यहाँ घड़ी रखने से आर्थिक स्थिरता मज़बूत होती है और काम-काज व जीवन में सफलता की गति तेज़ होती है।

इसके विपरीत, घड़ी को दक्षिण दिशा में रखना अशुभ माना जाता है। इससे चुनौतियाँ, असफलताएँ और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। इसी तरह, घड़ी को पश्चिम दिशा में रखने से काम पूरे होने में देरी हो सकती है और मनचाहे नतीजे मिलने में रुकावट आ सकती है।