आप इंग्लिश के कई ऐसे शब्दों को बोलते वक्त कंफ्यूज तो नहीं होते जो बोलने में एक जैसे लगते हैं और उनकी स्पेलिंग भी सेम होती है, लेकिन उनके अर्थ अलग-अलग होते हैं। ऐसे शब्द जो बोलने में और लिखने में एक जैसे होते हैं लेकिन उनका अर्थ अलग होता है उन्हें Homonyms कहते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन शब्‍दों का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

Book:- बुक शब्द का मतलब किताब (noun) होता है लेकिन इसका अर्थ सुरक्षित कर लेना (verb ) भी होता है। जैसे हम कहते हैं टिकट या रूम बुक करवाना।

Bank:- बैंक शब्द का मतलब सामान्य बैंक (noun) से है। इसी बैंक शब्द का अर्थ किनारा (noun) भी होता है। इसलिए यदि हमें कहना हो नदी का किनारा तो हम कहेंगे "बैंक ऑफ रिवर"।

जेल में ऊपरी डिवीजन के कैदियों को मिलता है ये ऐशो आराम , जानकर रह जाएंगे हैरान

Groom:- ग्रूम का अर्थ दूल्हा (noun) होता है। लेकिन तैयार करना (verb) भी इसका एक अर्थ है।

Change:- खुल्ले या छुट्टे पैसे को हम चेंज (noun) कहते हैं लेकिन बदल जाना (verb ) भी इसका अर्थ है।

ऐसी होती है IAS ऑफिसर की लाइफस्टाइल, लाखों की सैलरी के साथ मिलती है ये सुविधाएँ

Box:- बॉक्स का अर्थ डिब्‍बा (noun) होता है लेकिन तमाचा मारना (verb ) को भी बॉक्स कहा जाता है।

Dust:- डस्ट का अर्थ धूल (noun) होता है उसी तरह साफ करना (verb) भी इसका अर्थ है। जब हम कमरे की सफाई करते हैं तो डस्टिंग शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एयर होस्टेस बनना है तो पहले ये सारी बाते जान लेना है बेहद जरुरी

Close:- क्लोज शब्द का अर्थ अंत (noun) होता है लेकिन यदि कोई चीज हमारे पास हो तो भी हम क्लोज (verb) का इस्तेमाल करते हैं।

Sign:-इसका अर्थ निशान (noun)और हस्‍ताक्षर (verb ) के रूप में होता है।

Jam:- जैम का अर्थ अचार (noun) होता है लेकिन जब हम कहीं अटक जाते हैं तो भी वर्ब के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Related News