Aadhaar Card Update- आधार कार्ड कि इन डिटेल्स को अपडेट कराने में लगता हैं इतना चार्ज, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हैं, जो बैंक में खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, स्कूल और कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए काम आता हैं, ऐसे में इसमें मौजूद सम्पूर्ण जानकारी सही होनी चाहिए, चाहे आपको अपना बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करना हो या अपनी निजी जानकारी, इससे जुड़े शुल्क और प्रक्रिया के बारे में जानना ज़रूरी हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

बायोमेट्रिक अपडेट के लिए शुल्क

अगर आप अपनी बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे उंगलियों के निशान, आइरिस स्कैन या फ़ोटो) अपडेट करते हैं, तो ₹125 का शुल्क लगता है।

डेमोग्राफ़िक अपडेट के लिए शुल्क

अगर आप अपनी डेमोग्राफ़िक जानकारी (जैसे नाम, पता, जन्म तिथि या मोबाइल नंबर) में कोई बदलाव करते हैं, तो इसका शुल्क ₹75 है।

अपडेट कहाँ और कैसे करें

अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर, या

आसानी से अपडेट करने के लिए आधिकारिक आधार ऐप का इस्तेमाल करके।

अपनी आधार जानकारी को अप-टू-डेट रखने से बिना किसी परेशानी के सत्यापन हो जाता है और आप ज़रूरी सेवाओं का लाभ उठा पाते हैं।